Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निम्मी अरोड़ा बनीं : महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाने पर रहेगा जोर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 13, 2026
Post views : 264

समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में रही हैं सक्रिय, अब संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समाजसेविका निम्मी अरोड़ा को सौंपी है। सोमवार देर रात जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई। नियुक्ति के बाद जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी ने महिला मोर्चा की जिला इकाई की कमान ऐसे समय में सौंपी है, जब महिलाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और उनकी भागीदारी मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। निम्मी अरोड़ा सामाजिक कार्यों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रही हैं। महिलाओं से जुड़ी समस्याओं और उनके उत्थान से संबंधित गतिविधियों में भागीदारी के चलते उनकी सामाजिक पहचान बनी है। उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिलाध्यक्ष  के सामने महिला मोर्चा की जिला इकाई को सक्रिय रखने, कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और संगठन के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन जैसे मुद्दों पर काम करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर करेंगी काम

निम्मी अरोड़ा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं। मेरी प्राथमिकता महिला मोर्चा को मजबूत करना, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना होगा। कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगी। अब नई जिलाध्यक्ष के सामने अपनी सामाजिक सक्रियता को संगठनात्मक कार्यों से जोड़ने और महिला मोर्चा की गतिविधियों को जिले में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन