Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खुले नाले में बाइक समेत गिरा युवक : लोगों की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

मुनीश गुप्ता

Tue, Apr 7, 2026
Post views : 419

बरेली शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक और बड़ा हादसा होते-होते बच गया। राजीव कॉलोनी एवं तिलक कॉलोनी के बीच सड़क किनारे मौजूद खुले नाले में एक युवक बाइक समेत जा गिरा घटना के तुरन्त बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई जहाँ आस-पास मौजूद लोग मदद को दौड़ पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे नाला बगैर ढका हुआ था जिसके चलते बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया जहाँ कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

स्थानीय लोगों व राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए राहत कार्य प्रारम्भ किया जहाँ आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने उसकी बाइक को भी नाले से बाहर निकाला गया गनीमत यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई।

इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई स्थानों पर नाले खुले हुए हैं, जो किसी भी समयँ बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।उन्होंने प्रशासन से शीघ्र नालों को ढकवाने की मांग की है।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है।उक्त घटना के बाद शहर में सैटेलाइट पर हुए नाला हादसे की यादें भी ताजा कर दी हैं लोग दहशत व्याप्त कर रहे हैं।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Corruption news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन