Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सौगात : मसवासी मंडल के 119 कार्यकर्ताओं को बांटी सोलर लाइट बांटी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 27, 2026
Post views : 87

विधायक पंकज गुप्ता ने जनसेवा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया

उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के मसवासी मंडल में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों को सोलर लाइट वितरित की। कार्यक्रम में 14 शक्ति केंद्र संयोजकों, 92 बूथ अध्यक्षों और 13 मंडल पदाधिकारियों को लाइट दी गई। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जनक सिंह सेंगर, रमेश चन्द्र साहू, प्रदीप सिंह, अशोक कुमार रावत, सुजीत, अतुल, रामबालक लोधी, प्रतापनारायण रावत, बीरू सिंह चंदेल, खुन्नू दुबे, विमल सिंह, अक्षय गौतम और संजय शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन