Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मां-बेटी को घर से निकाला : छह माह से मायका सहारा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 10, 2026
Post views : 68

पिता बोले, दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बेटी को बच्ची समेत घर से निकाला

उन्नाव। शादी के बाद ससुराल में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। करीब छह महीने पहले उसे उसकी डेढ़ साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया गया। तब से दोनों मायके में रह रही हैं। अब विवाहिता के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। पिता के मुताबिक, बेटी का निकाह नवंबर 2023 में सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक खर्च किया था। करीब 10 लाख रुपये खर्च करने के साथ दान-दहेज भी दिया गया था। उनका कहना है कि शादी के बाद बेटी के ससुराल पहुंचने पर कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही। आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये नकद, एक तोला सोना और अपाचे बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कम दहेज लाने का ताना दिया जाने लगा। पिता का आरोप है कि विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

कपड़े और जेवर लेकर निकलने का आरोप

शिकायत में पिता ने बताया कि करीब छह महीने पहले विवाद बढ़ने पर बेटी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसके कपड़े और जेवर भी ले लिए गए और उसे मासूम बेटी समेत घर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके आ गई। तब से वह वहीं रहकर अपनी बेटी की देखभाल कर रही है।पिता का कहना है कि परिवार की ओर से बेटी का घर बचाने और उसे वापस ससुराल भेजने का प्रयास किया गया, लेकिन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी किए बिना ससुराल पक्ष उसे रखने को तैयार नहीं है। इसी वजह से मामला अब पुलिस तक पहुंचा है।

पुलिस से जांच की मांग

विवाहिता के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पूरे मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस स्तर से मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन