Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

तीन साल की छूट की मांग तेज : विधायक ने दिया मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का भरोसा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jan 2, 2026
Post views : 591

उम्मीद लेकर पहुंचे युवा, समाधान की मांग पर दिया ज्ञापन

उन्नाव। पुलिस और जेल विभाग की भर्तियों में आयु सीमा को लेकर उठी नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को आरक्षी पीएसी, जेल वार्डर और समकक्ष पदों की दिसंबर 2025 में जारी भर्तियों में तीन वर्ष की आयु छूट न मिलने से आक्रोशित अभ्यर्थियों के एक समूह ने सदर विधायक पंकज गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने मांग की कि पूर्व में घोषित आयु छूट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।अभ्यर्थियों ने बताया कि 18 जून 2024 को जारी शासनादेश में जेल वार्डर भर्ती में तीन वर्ष की आयु छूट का प्रावधान किया गया था। इसके साथ ही नवंबर 2025 में गोरखपुर और लखनऊ में आयोजित जनता दरबारों के दौरान पुलिस अभ्यर्थियों से भी आयु सीमा में छूट देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद जब दिसंबर 2025 में संबंधित भर्तियों की विज्ञप्ति जारी हुई तो उसमें आयु छूट का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों को झटका लगा है। युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितताओं के कारण वे पहले ही नुकसान झेल चुके हैं। अब यदि आयु छूट लागू नहीं की गई तो बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी केवल उम्र की वजह से चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। अभ्यर्थियों ने इसे उनके भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अभ्यर्थियों की बात को गंभीरता से सुना और कहा कि यह मामला युवाओं के हित से जुड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा और शासन स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान शिवांक त्रिवेदी, प्रखर शुक्ला, नमन तिवारी सहित दर्जनों अभ्यर्थी मौजूद रहे। अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और उन्हें न्याय मिलेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन