Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बच्चे को पीटने से रोकने पर पिता-पुत्र में भिड़ंत : रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Oct 6, 2026
Post views : 128

डंडे के वार से पिता और बहन का सिर फूटा, जान से मारने की धमकी का आरोप

उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के चंद्रनगर अकरमपुर में बच्चे की पिटाई करने से रोकने पर परिवार के ही लोगों में विवाद हो गया। मारपीट में पिता और उनकी बेटी के सिर में चोट आई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। चंद्रनगर अकरमपुर निवासी मदन मोहन सैनी ने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर की सुबह करीब 8:30 बजे उनकी बहू उमा अपने आठ वर्षीय बेटे अंशुमान को झाड़ू और थप्पड़ों से पीट रही थी। बच्चा बचने के लिए उनकी पत्नी के पीछे छिप गया। मदन मोहन ने बहू को बच्चे को इस तरह न पीटने के लिए समझाया तो वह गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मदन मोहन का बेटा सौरभ भी वहां पहुंच गया और पिता, मां व बहन पिंकी से विवाद करने लगा। सौरभ ने धक्का देकर पिता को गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटने के बाद डंडे से सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। पिता को बचाने पहुंची बेटी पिंकी के साथ भी उमा ने झाड़ू और मुक्कों से मारपीट की, जबकि सौरभ ने उसके सिर पर भी डंडे से वार कर दिया। पीड़ित के मुताबिक दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच अक्तूबर को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन