Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी लखनऊ पहुंचे : सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

आलम वारसी 2

Wed, Sep 16, 2026
Post views : 69

मुरादाबाद/लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी का 63वां जन्मदिवस 15 सितंबर 2026 को राजधानी लखनऊ में हर्षोल्लास एवं सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी लखनऊ पहुंचे। सर्वप्रथम भागीदारी भवन में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

जन्मदिवस समारोह के उपरांत श्री ओम प्रकाश राजभर जी के साथ रवि चौधरी ने लखनऊ स्थित अनाथ एवं दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर जन्मदिवस मनाया। इस दौरान केक काटने के साथ सभी के साथ भोजन किया गया तथा आठ दिव्यांगजनों को वस्त्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी ने अनाथ आश्रम के संचालकों एवं वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं को समझते हुए हरसंभव सहयोग एवं समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री जी का अनाथ एवं दिव्यांगजनों के बीच पहुंचना सामाजिक संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान रवि चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी का जन्मदिवस जरूरतमंद, अनाथ एवं दिव्यांगजनों के बीच मनाना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत रहना ही सच्ची जनसेवा है।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन