Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सेंथल में युवक की गला दबाकर दर्दनाक हत्या : फैली सनसनी, शरीर के कई अंग फ़टे व टूटे मिले,अप्रेल में जानी थी बारात,जाँच में जुटी पुलिस

मुनीश गुप्ता

Sat, Dec 6, 2025
Post views : 379

उत्तर प्रदेश बरेली: दरअसल जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हत्याओं का शिलसिला जारी है जिसका जीता-जागता उदाहरण सेंथल नगर में देखने को मिला है जहाँ दिल दहला देने वाली घटना ने झकझोर कर रख दिया है यहाँ 22 वर्षीय युवक मुकेश मौर्या की हत्या इतनी बर्बरतापूर्वक की गई है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएं। रिपोर्ट में हत्या से पूर्व मुकेश को बेरहमी से पीटा गया था जिससे उसके फेफड़े व लिवर फट गए इसके आलावा कई पसलियाँ टूटी पाई गईं ज़ब हत्यारों का इससे भी इच्छा नहीं भरी तो हत्यारों ने घायल युवक का गला दबाकर हत्या कर दी और शव श्मशान घाट के पास गेहूँ के खेत में फेंक दिया।

रात्रि 1 बजे हुई थी आखिरी बात,सुबह खेत में मिली लाश

सेंथल निवासी राम प्रसाद अनुसार उनका बेटा मुकेश गुरुवार शाम करीब 7,00 बजे करीब घर से निकला था जो देर रात तक घर लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने उसे फोन किया रात्रि 1 बजे आखिरी बार परिजनों की मुकेश से बात हुई थी जिसमें मुकेश ने बताया था कि वह मेले में है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा इसके कुछ देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ जाने लगा परिजन रात भर मेले में तलाश करते रहे किन्तु युवक का कोई सुराग नहीं मिला।शुक्रवार सुबह गांव में खबर फैली कि श्मशान भूमि के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा है ज़ब जाकर देखा तो शव मुकेश का था जहाँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोली बर्बरता की परतें

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुकेश को हत्यारों ने पहले बुरी तरह पीटा जिससे आंतरिक कई अंग फट गए उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।चोटों की गंभीरता बता रही है कि वारदात में कई हत्यारे शामिल थे जिन हमलावरों ने घटना को अंजाम अत्यंत क्रूरतापूर्वक दिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सर्विलांस ने जुटाए साक्ष्य

इंस्पेक्टर हाफिजगंज प्रवीण सोलंकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस सर्विलांस की मदद से यह ज्ञात हुआ है कि फोन बंद होने से पहले मुकेश किसके साथ था और आखिरी बार कहां देखा गया।

अप्रैल में होनी थी मुकेश की शादी,खुशियों पर छाए मौत के बादल

22 वर्ष मुकेश छै: भाई-बहनों में सबसे छोटा था और खेती-किसानी में पिता का सहारा था,अमरिया क्षेत्र निवासी युवती से उसकी शादी तय थी जिसकी माह अप्रैल में बरात जानी थी।परिवार आशीर्वाद समारोह की तैयारी में जुटा था घर खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई।

सेंथल में दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में फैलाई दहशत लोग तरह तरह कि चर्चा कर रहे हैं कि आखिर एक युवक को इतनी बर्बरता से क्यों मारा गया?पुलिस पर अब दबाव है कि जल्द से जल्द हत्यारों को बेनकाब कर युवक के परिजनों को न्याय दिलाया जाए!

Tags :

The Lucknow Times

Lucknow Times

Bareilly murder news

Murder Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन