Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पहले घर में घुसकर पीटा : शिकायत की तो घर पहुंचकर फिर धमकाया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Oct 10, 2026
Post views : 103

पड़ोसी भाइयों पर महिला और उसके पति से मारपीट का केस दर्ज

उन्नाव। शिकायत करने के बाद भी अगर कोई आरोपी घर पहुंचकर दोबारा धमकाने लगे तो पीड़ित परिवार की परेशानी बढ़ जाती है। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्हना गांव में रहने वाली मंजू ने अपने पड़ोसी दो भाइयों पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि घर में घुसकर मारपीट करने के बाद जब उसने पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने दोबारा घर पहुंचकर धमकाया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंजू के मुताबिक, छह अक्तूबर की रात करीब 11 बजे पड़ोसी शिवा अपने भाई मनोज के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मंजू को पकड़कर पीटा। शोर सुनकर पत्नी को बचाने पहुंचे मुकेश के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने दंपती को जान से मारने और जिंदा दफन करने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि थाने में शिकायत करने के बाद दोनों आरोपी फिर उसके घर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस से कार्रवाई न होने की बात कही और दोबारा धमकाया। इससे परेशान महिला ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंजू की तहरीर के आधार पर शिवा और मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन