Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे तीन परिवारों के सहारे बने अंकित परिहार

गड़बड़ी के आरोपों को यूपीसीए ने नकारा

रातभर चला चेकिंग अभियान

डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं

परिवारों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान : तेज हवा ने बड़ाई सर्दी

मुनीश गुप्ता

Wed, Apr 8, 2026
Post views : 374

यूपी के बरेली जनपद की फरीदपुर,बहेड़ी और आँवला तहसील क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम ने अचानक अपना करवट बदल लिया जिसके चलते तेज हवा के साथ हुई बारिश ने ठंड बड़ा दी है।वहीं बुधवार को बादलों की आवाजाही ने लोगों को बार बार चौंकाया तथा दोपहर में सूर्यदेव बादलों के बीच छिप गए उसके बाद तेज हवा और गढ़-गढ़ाहट के साथ बेमौसम बारिश के बीच हुई ओलावृष्टि ने किसानों की धड़कनों को बढ़ा दिया।

दोपहर में मौसम ने पूरी तरह करवट लिया जिससे आसमान में घने काले बादल छा गए तेज हवा चलने लगीं देखते ही देखते धूल भरी आंधी दौड़ने लगी सड़कों पर धूल का गुबार छा गया जिससे वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा इसके बाद बेमौसम बारिश के साथ भारी मात्रा में ओलावृष्टि होने लगी जिसे देख किसान फसलों की चिंता करते हुए ईश्वर का ध्यान करने लगे।तापमान में गिरावट के चलते मौसम के ठंडे तेवर से लोगों को ठंड सताने लगी वहीं आंधी-बारिश के बीच हुई ओलावृष्टि कारण कुछ समयँ के लिए यातायात आवागमन बाधित रहा।

भारी बरसात ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता

बेमौसम बारिश के बीच ग्राम पचौमी व फतेहगंजपूर्वी समेत अन्य कई तहसील क्षेत्रों में हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बड़ा दी हैँ।चिंतित किसानों का कहना है कि आंधी के साथ बेमौसम बारिश बीच भारी ओलावृष्टि होने से गेहूँ, मक्का समेत बैगन,लौकी आदि सब्जियों तथा फलों को खासा नुकसान होना बताया जा रहा है।

प्रारंभिक सर्वे अनुसार जिले की तहसील फरीदपुर,बहेड़ी,आंवला क्षेत्रों में सबसे अधिक असर देखने को मिला है।जिले में करीब पौने दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती की जाती है जिसमें लगभग 20 फीसदी फसल प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly

Wether Bareilly

Farmers life

Rain

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन