Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सोलर प्लांट की केबल पर चोरों की नजर : दूसरी बार काटा कॉपर वायर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 11, 2026
Post views : 115

बारीथाना में पांच खंभों के बीच से करीब 200 मीटर केबल काट ले गए चोर, टावर की बिजली सप्लाई हुई बंद

उन्नाव। आसीवन के बारीथाना गांव में सोलर प्लांट से टावर तक जाने वाली बिजली की केबल एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई। रात के समय अज्ञात चोर करीब पांच खंभों के बीच लगी लगभग 200 मीटर कॉपर वायर वाली केबल काटकर ले गए। सुबह जानकारी होने पर कंपनी के कर्मचारियों में खलबली मच गई। केबल कटने से प्लांट से टावर तक बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई। बारीथाना में ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड का सोलर पावर प्लांट है। यहां तैयार होने वाली बिजली टावर तक पहुंचाने के लिए बंबे के किनारे खंभों के जरिए केबल बिछाई गई है। कंपनी के सुरक्षा सलाहकार बृजलाल वर्मा के मुताबिक 7 और 8 अक्तूबर की रात चोरों ने करीब पांच खंभों के बीच की केबल काट दी। इसमें लगभग 200 मीटर कॉपर वायर था।

मई में भी हुई थी ऐसी ही चोरी

कंपनी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि यह पहली घटना नहीं है। 26 मई को भी चोर करीब आठ खंभों की तार और कॉपर वायर वाली केबल काटकर ले गए थे। अब दोबारा उसी तरह की वारदात होने से कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ प्लांट से टावर की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण

केबल चोरी की सूचना मिलने पर 112 पीआरवी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। इसके बाद कंपनी के सुरक्षा सलाहकार ने आसीवन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में संदिग्धों और चोरी की गई केबल के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन