Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

थानों में वास्तविक पीड़ितों को नहीं मिल रहा न्याय : पीड़ित लगा रहे अधिकारियों के चक़्कर,आखिर कब सुधरेंगे जिम्मेदार

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Mar 17, 2026
Post views : 324

यूपी के बरेली जनपद में थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गाँव निबासी पीड़िता ने एसएसपी बरेली समेत कई आलाधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्रों में बताया है कि बीते 22 नवंबर 2025 को रात्रि करीब 11:00 बजे गाँव का ही दबँग व नशेड़ी युवक पड़ोषी के जीने की सीढ़ियों के सहारे घर में घुस आया जिसने पीड़िता को जबरन दुष्कर्म करने की नीयत से दबोच लिया उसके बाद दबँग ने जोर जबरदस्ती करके अकेली महिला के शरीर में कई जगह अपने दांतो से काटकर घायल कर दिया जहाँ पीड़िता के शोर पर आरोपी दबँग बीरपाल पुत्र तोताराम को पड़ोष के जयवीर व मोरपाल ने मौके पर पहुँचकर पकड़ लिया।

वहीं घटना की चर्चा होते ही गाँव के कई ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गए जहाँ घटना की सूचना 112 पुलिस को देकर बुलाया 112 पुलिस कर्मियों ने दबंग वीरपाल को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही का आश्वाशन दिया।इसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना तहरीर थाना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की किन्तु थाना पुलिस ने दबँग आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा बल्कि पुलिस ने मनमानी करते हुए आरोपी दबंग को साँठ गांठकर छोड़ दिया।

इसके बाद 15 फ़रवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे करीब पीड़िता के पति को गांव के बाहर स्थित तालाब पर शौच जाने के दौरान दबंग वीरपाल व उसके भाई जयवीर पुत्रगण तोताराम ने रंजिशन अश्लील गालियां देते हुए लात घूँशों व डंडों से मारा पीटा जहाँ शोर सुनकर गांव के कई लोग एकत्रित हो गए जिन्हे देख दबंग भविष्य में देख लेने व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस घटना में पीड़िता के पति के सिर में गहरी व खुली चोट तथा शरीर में जगह-जगह गुम चोटे आई।उक्त घटना की सूचना तहरीर 17 फ़रवरी को थाना प्रभारी फरीदपुर को कार्यवाही वास्ते दी किन्तु थाना पुलिस द्वारा दोनों घटनाओं की तहरीर दिए जाने के बाद भी दबंग आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।उसके बाद पीड़ितों ने 10 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को पुनः प्रार्थना पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई किन्तु कोई कार्यवाही न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैँ जो बार-बार धमकियां दे रहे हैं।

सोमवार प्रातः पीड़ितों ने जिलाधिकारी बरेली समक्ष पहुँच कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।पीड़ितों के साथ घटित घटनाओं से प्रतीत होता है कि बरेली जनपद के थानों में वास्तविक पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है जिससे पीड़ित आलाधिकारियों के चक़्कर लगाने को मजबूर हैँ।

ज्ञात कराते चलें कि जिम्मेदार सीयुजी मोबाइल नंबरों को शो पीस बनाकर मनमाना कार्य करने में मस्त हैँ जिसका खामियाजा पीड़ितों को भोगना पड़ रहा है।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Bareilly police action

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन