Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

जेवर और मोबाइल ले गए चोर

ठहाकों से गूंजा स्टेडियम

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुरानी चोरी का विवाद : युवती से छेड़छाड़ का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 9, 2026
Post views : 97

रात में बाइक से घर लौट रही थी बेटी, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सभागा गांव में पुरानी चोरी के विवाद को लेकर रंजिश का मामला सामने आया है। एक महिला ने गांव के युवक पर अपनी 20 वर्षीय बेटी को रास्ते में रोकने, बाइक गिराने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कोइली पत्नी कमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर में चोरी हुई थी। इस मामले में उन्होंने गांव के अंशू पुत्र नन्हके पर आरोप लगाया था। महिला के मुताबिक, इसी बात को लेकर अंशू का चचेरा भाई रामसेवक पुत्र कल्लू भी उनसे रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि एक अक्टूबर की रात करीब आठ बजे उनकी बेटी पिंकी बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के बाहर रास्ते में रामसेवक ने उसे रोक लिया और बाइक गिरा दी। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद युवक ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। घटना के संबंध में महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुरवा कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन