Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

'स्वच्छता सेवा पखवाड़ा' के तहत प्रबुद्ध जन संवाद आयोजित,

चार लोगों की मौत

बुद्धि विहार में देश का पहला वॉर मेमोरियल तैयार; सीएम-रक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन

हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

कमरे में मिला शव

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

टॉप 25 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान : उन्नाव के खाते में आठ अवार्ड

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jan 31, 2026
Post views : 312

कार्यक्रम में शायरी, एंकरिंग, फिटनेस और डिजिटल कंटेंट के क्रिएटर्स को किया गया सम्मानित

उन्नाव। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बना चुके सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए शहर के होटल ब्रिज में टर्बो इवेंट्स की ओर से टॉप 25 नेशनल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड क्रिएटर्स अवार्ड 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए चयनित क्रिएटर्स को उनके बेहतर काम के लिए सम्मान मिला। खास बात यह रही कि टॉप 25 में से आठ पुरस्कार उन्नाव के क्रिएटर्स को मिले, जिससे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भानु मिश्रा रहे, जबकि कार्यक्रम संरक्षक के रूप में शैलेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में युवाओं के लिए रोजगार, पहचान और अपनी बात समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। सही दिशा और सकारात्मक कंटेंट के जरिए युवा देश और समाज दोनों के लिए बेहतर भूमिका निभा सकते हैं।

इन क्रिएटर्स को मिला सम्मान

सम्मान पाने वालों में मुंबई से निर्भय शुक्ला, नेपाल से सोनी राणा, लखीमपुर से जूनियर ऋषि कपूर, लखनऊ से प्रहलाद जैक्स, एंकर ज़ैन, एलेक्स जुहैब, शिवम कुमार, ज़ोमैटो वाला शायर, चाय वाला शायर, अंशी यादव, कानपुर से फिटनेस सेलिब्रिटी करण कपूर, डॉ. मीत कमल, कांची त्रिपाठी, श्रेयस्थ विश्वकर्मा और चितवन शुक्ला शामिल रहे। वहीं उन्नाव से रुचि सिंह, रौनक तिवारी, पुनीत शुक्ला (टीम अवधि पॉडकास्ट), गंगा पारी बकैत (टीम सेवेंजर्स), आरजे कामरान और अंकित यादव को बेस्ट इन्फ्लुएंसर अवार्ड से नवाजा गया। उन्नाव के प्रतिभागियों को मिले पुरस्कारों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह जताया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शफीक ने किया। आयोजक मंडल की ओर से डॉ. अंकित शुक्ला और आशीष शुक्ला ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे आयोजनों के जरिए उभरते क्रिएटर्स को मंच दिया जाता रहेगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन