Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। बारह दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आठ जोड़ी बै

गौवंशों से फसल सुरक्षा को लगाए गए तारों में उतारा था करंट

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक : प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Fri, Sep 25, 2026
Post views : 8

प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक तथा द्वितीय चरण 02 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित है।

इसी क्रम में प्रथम चरण का शुभारंभ शुक्रवार को थाना गंज क्षेत्र स्थित राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में, राजीव सरन, एडीजे/त्वरित न्यायालय उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान छात्राओं को निःशुल्क विधिक सेवाओं, पॉक्सो अधिनियम-2012, महिला एवं बाल अधिकारों तथा महिलाओं और बच्चों के संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

छात्राओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा हिंसा की स्थिति में चुप न रहने तथा उपलब्ध कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के साथ-साथ बाल यौन अपराधों की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों में विधिक साक्षरता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में चीफ डिफेंस काउंसिल , प्रवीन कुमार, डिप्टी चीफ एलडीसीएस ,हेमन्त कुमार जोशी, संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, विक्रम, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट सुश्री निदा जैदी, राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन