रोड क्रास कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर : गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
आसिम अज़ीज़
Fri, Sep 25, 2026
बरेली जनपद में थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम अगरास मोड पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया जिसे बरेली के निजि अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा था।ग्राम अगरास निवासी अनिल सागर (25)की गुरुवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा युवक की मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी अनुसार अनिल बुधवार देर शाम खेत से घर लौट रहा था जो ग्राम अगरास मोड़ पर गन्ना सेंटर के पास रोड क्रास करते समयँ अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी उसके बाद वाहन का पहिया अनिल के दोनों पैरों से उतरने कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा बरेली निजी अस्पताल में भर्ती कराया था
गुरुवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया उसकी शादी नहीं हुई थी वह छे: भाइयों में पांचवे नंबर का था जो घर पर रहकर खेतीबाड़ी में सहयोग करता था।घटना के बाद फरार हुए वाहन की पुलिस तलाश कर रही है।
सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश जारी है
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन