Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। बारह दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आठ जोड़ी बै

गौवंशों से फसल सुरक्षा को लगाए गए तारों में उतारा था करंट

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। बारह दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आठ जोड़ी बै

आसिम अज़ीज़

Fri, Sep 25, 2026
Post views : 9

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए।

बारह दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आठ जोड़ी बैसाखी

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर। जनपद उत्तर प्रदेश सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में विकास खण्ड बिलासपुर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान बलदेव सिंह औलख ने अपने कर-कमलों से 12 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल तथा 8 जोड़ी बैसाखी वितरित कीं।

सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। लाभार्थियों ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें सुविधाएं एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिलासपुर, खण्ड विकास अधिकारी बिलासपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन