खेत में करंट लगने से किसान की मौत : गौवंशों से फसल सुरक्षा को लगाए गए तारों में उतारा था करंट
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Sep 25, 2026
बरेली जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मस्तीपुर में गुरुवार सुबह खेत में ख़डी फसल गौवंशों से सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों में करंट दौड़ने के चलते 55 वर्षीय अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी अनुसार जगदीश (55)पुत्र रामेश्वर दयाल ग्राम मस्तीपुर निबासी ने गौवंशों से फसल सुरक्षा के लिए से खेत की चौहद्दी तार बांध रखे थे कि गुरुवार सुबह करीब 7,00 बजे करीब जगदीश खेत पर पहुंचे जहाँ उन्होंने रात्रि में 11 हजार की लाइन से तारों में छोड़े गए करंट को सुबह होने बन्द करने के प्रयास के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झूलस गए घटना की सूचना पर पहुँचे परिजन 108 एंबुलेंस के सहारे स्वास्थय केन्द्र फरीदपुर लेकर पहुँचे जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।ग्रामीणों की माने तो जगदीश द्वारा तारों में ट्यूबवेल लाइन की 11 हजार लाइन से छोड़े जा रहे करंट से पूर्व में कई गौवंशों की मौत हो चुकी है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन