Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव में एबीवीपी का प्रदर्शन, ओपी राजभर का पुतला फूंका

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 4, 2025
Post views : 175

48 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। श्रीरामस्वरूप विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का पुतला फूंककर नारेबाजी की।

शांतिपूर्ण आंदोलन पर हमला का आरोप

एबीवीपी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस और बाहरी तत्वों ने मिलकर हमला किया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन पर बिना मान्यता के पाठ्यक्रम चलाने और छह बीघा सरकारी भूमि पर कब्जे का भी आरोप लगाया गया।

परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से चार अहम मांगें रखीं –

लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई अवैध पाठ्यक्रम व मनमानी फीस वसूली की जांच छात्रों को धमकाकर अनुचित गतिविधियों में शामिल करने वालों पर कार्रवाई कब्जाई गई सरकारी भूमि को मुक्त कराना

आंदोलन की चेतावनी

एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। परिषद का कहना है कि यह संघर्ष छात्रहित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए है और सरकार से उम्मीद है कि वह मामले को गंभीरता से लेकर ठोस कदम उठाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन