Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

डीएम घनश्याम मीणा ने कहा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

खेत में मिला शव

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: यूपी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर से लौटते समय बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 137

यूपी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर से लौटते समय बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला!

https://youtu.be/eYrO6r-I4UQ उत्तर प्रदेश मथुरा : दरअसल जनपद में BJP नेता हेमेंद्र कुमार गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई, यह वारदात तब हुई, जब वह रोजाना की तरह मंदिर से दर्शन करके अपने घर पैदल ही वापस लौट रहे थे, बुधवार की रात करीब 10 बजे पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें टार्गेट किया और गोली मारकर हत्या कर दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही मामले की जांच शुरू की गई है. घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है, मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता हेमेंद्र कुमार गर्ग व्यापार मंडल के भी पदाधिकारी रह चुके हैं. वे रोजाना मथुरा-वृंदावन रोड पर ध्रुव घाट महादेव मंदिर में दर्शन करने जाते थे. बुधवार की रात भी दर्शन करके ही लौट रहे थे. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी. घायल हेमेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की   जमीनी विवाद में हत्या की आशंका: बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे की वजह जमीनी विवाद है. हेमेंद्र कुमार गर्ग का मथुरा-वृंदावन रोड पर एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र भी दिया था, जिसमें कहा था कि मेरी जान को खतरा है. अब पुलिस इस एंगल पर भी मामले की जांच करने की बात कह रही है, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें लगीं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया रात्रि 10:00 बजे के बाद गोविंद नगर थाना क्षेत्र इलाके में हेमेंद्र कुमार गर्ग पैदल अपने घर जा रहे थे. बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी. घायल व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही व्यापारी ने दम तोड़ दिया, मृतक के भाई ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन