Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खेल-खेल में कार हुई लॉक, दम घुटने से अंदर बंद 11 साल के बच्चे की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Apr 18, 2025
Post views : 232

खेल-खेल में कार हुई लॉक, दम घुटने से अंदर बंद 11 साल के बच्चे की मौत!

  उत्तर प्रदेश सहारनपुर : दरअसल जनपद में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेल-खेल में कार लॉक हो गया और उसमें बैठे बच्चे की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक, थाना फतेहपुर इलाके के गांव गंगाली निवासी सुनील का 11 वर्षीय बेटा अंश गांव के ही जनहित पब्लिक स्कूल में पढ़ता था. अंश गुरुवार की दोपहर को छुट्टी के बाद स्कूल से घर पहुंचा अंश खाना खाने के बाद घर से बाहर खेलने चला गया परिवार वालों का ध्यान अंश पर इसलिए नहीं गया क्योंकि दो दिन बाद उसकी बड़ी बहन को देखने के लिए आने वाले थे, जिसकी तैयारी में सभी जुटे थे वहीं, शाम तक अंश परिजनों को दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू कर दी देर शाम तक उसका पता नहीं चला इसके बाद थाने में सूचना दी गई, रात साढ़े नौ बजे तलाशी के दौरान बाहर खड़ी कार में अंश का शव मिला, उसका शरीर अकड़ गया था. इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, SP देहात ने बताया कि खाना खाने के बाद अंश कार में बैठा तभी कार लॉक हो गई. तेज धूप के चलते कार के अंदर गैस बनने से बच्चे का दम घुट गया. हालांकि, इस दौरान बालक ने अपने बचाव में काफी प्रयास किया, लेकिन कार के शीशे बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर नहीं आई, उसने बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. अंश दो बहनों का इकलौता भाई था. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है, SP देहात सागर जैन ने बताया कि कार में दम घुटने से बच्चे की मौत का मामला सामने आया है, पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन