Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट पुलिस ने पति समेत चार पर दर्ज की रिपोर्ट

चैंपियनशिप में अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

महिला को बंधक बनाया, पांच लाख मांगे

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: उन्नाव नवीन मंडी में नीलामी को लेकर व्यापारियों में नाराज़गी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 20, 2025
Post views : 220

आरोप- बिना पूर्व सूचना शुरू हुई प्रक्रिया, 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है नीलामी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️

उन्नाव। नवीन मंडी में दुकानों की नीलामी को लेकर सोमवार को व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी समिति ने बिना किसी पूर्व सूचना के नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिससे पुराने दुकानदारों में गुस्सा फैल गया है। जानकारी के मुताबिक, मंडी की कुछ दुकानों की नीलामी 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है। व्यापारियों का कहना है कि इस नीलामी की न तो कोई आधिकारिक सूचना दी गई और न ही उनसे कोई राय ली गई। उनका आरोप है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और मंडी सचिव ने पुराने कारोबारियों के अधिकारों की अनदेखी की है। कई व्यापारियों ने बताया कि वर्षों से वे उन्हीं दुकानों में कारोबार कर रहे हैं, लेकिन अब अचानक नीलामी कर उन्हें बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। इससे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। सोमवार को मंडी परिसर में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। नाराज दुकानदार सचिव कार्यालय पहुंचे और नीलामी रोकने की मांग की। इधर, मंडी सचिव से संपर्क करने की कोशिश लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका। उधर, व्यापारियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन