Sat 20 Jun 2026

ब्रेकिंग

मेयर विनोद अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि PM मोदी का मिला वर्चुअल मार्गदर्शन, युवाओं से कौशल और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण

ससुराल जाते समय हादसे का शिकार हुआ अधेड़

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: खुशखबरी: यात्रियों को मिली सौगात स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का उन्नाव में होगा ठहराव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 17, 2025
Post views : 154

सैय्यद फैज़ान शीबू रहम‍ान✍️

उन्नावः लखनऊ से दिल्ली के बीच में चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का अब उन्नाव स्टेशन पर ठहराव होगा। सांसद साक्षी महाराज के आग्रह के बाद ठहराव के प्रस्ताव पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंतिम मुहर लगा दी है। खास बात यह है कि उन्नाव स्टेशन पर सुपर फास्ट ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12003/12004) अप-डाउन के ठहराव से जनपद के यात्रियों को राहत मिलेगी। अब उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर व लखनऊ जंक्शन जाने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने जनपदवासियों की मांग पर दिनांक 20.12.23 को रेल मंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उन्नाव जैसे महत्वपूर्ण जिले में इस प्रमुख ट्रेन का ठहराव कराया जाए। सांसद ने यह तर्क दिया कि उन्नाव एक औद्योगिक, शैक्षिक और राजनीतिक दृष्टि से उभरता हुआ जिला है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग लखनऊ और दिल्ली की ओर सफर करते हैं। ट्रेन का ठहराव से यहां के व्यापारियों, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए अब सफर आसान होगा। सूत्रों की मानें जाए यह ठहराव 20 जुलाई से करने की संभावना जताई जा रही।

अभी ट्रेन लखनऊ के अलावा 7 स्टेशनों पर रुकती है, जिनकी संख्या 8 हो जाएगी।

अभी शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद सात रेलवे स्टेशनों पर रुकती है, इसमें कानपुर रेलवे स्टेशन, फफूंद, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद और नई दिल्ली शामिल है। अब शताब्दी के रूट में एक नया स्टॉपेज और जुड़ जाएगा। ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन पर 20 जुलाई से रुकने की संभावना जताई जा रही है।

उन्नाव के लोगों को मिली सौगात

सांसद डा. साक्षी महाराज ने कहा कि जनपदवासी काफी समय से उन्नाव स्टेशन पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग थी और वह काफी समय से प्रयास भी कर रहे थे। जिसके बाद रेल मंत्री अश्वनी ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव करने की मांग मानी। ट्रेन के ठहराव से जनपद व आसपास के लोगों को कानपुर और लखनऊ जाने में समय की बचत होगी। वहीं व्यापारियों, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के लिए बहुत सारे लोग दिल्ली जाते हैं और उन्हें कानपुर जाकर इस ट्रेन को पकड़ना पड़ता था, अब उन्हें उन्नाव स्टेशन पर ही ये सुविधा मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन