Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: फतेहपुर में मां ने मासूम बेटे संग लगाई फांसी, घरेलू कलह बन सकती है वजह!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, May 17, 2025
Post views : 150

फतेहपुर में मां ने मासूम बेटे संग लगाई फांसी, घरेलू कलह बन सकती है वजह!

  उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय लंगर में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने अबोध बालक के साथ नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शिल्पी पत्नी उद्रपाल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शिल्पी ने गांव के पास जंगल में बूंदी लाल सविता के खेत पर खड़े नीम के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर खुद और अपने बेटे को लटका दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से लटकती मां-बेटे की लाश देखी, तो पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शिल्पी का अपने पति उद्रपाल से अक्सर विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थाना बकेवर पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी पहलुओं से जांच की जा सके!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन