Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: राजधानी में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सोते समय माता-पिता के पास से उठा ले गया आरोपी, खून से लथपथ छोड़कर फरार!

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jun 5, 2025
Post views : 85

राजधानी में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सोते समय माता-पिता के पास से उठा ले गया आरोपी, खून से लथपथ छोड़कर फरार!

    उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल लखनऊ में दरिंदगी का ऐसा मामला आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है, आलमबाग थाना क्षेत्र अर्न्तगत बुधवार रात चन्दन नगर मेट्रो स्टेशन के पास दम्पत्ति के साथ उनकी एक 3 वर्षीय मासूम बेटी सो रही थी, देर रात अज्ञात व्यक्ति ने 3 वर्षीय मासूम को उठा ले गया और दुष्कर्म किया, इसके बाद घायल अवस्था में मासूम को छोड़कर भाग गया, जब दम्पत्ति की नींद खुली तो बच्ची को इधर-उधर ढूढा तो रक्त रंजित अवस्था में मिली, वन स्टाप सेन्टर कर्मचारियों की मदद से घायल बच्ची को इलाज के लिए लोकबन्धु हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहं हालत खराब देते हुए बच्ची को इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है, मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से उन्नाव के रहने वाली दम्पत्ति लखनऊ में कूड़ा बीनने का काम करते हैं, बुधवार रात आलमबाग थाना क्षेत्र में स्थित चन्दन नगर मेट्रो के नीचे अपनी 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सो गये, तभी देर रात के समय अज्ञात व्यक्ति चुपके से मासूम बच्ची को उठा ले गया और अपनी हवस का शिकार बना डाला. सुबह जब मासूम के माता-पिता को जानकारी हुई तो स्थानीय थाने पर सूचना देने के साथ ही वन स्टाप सेन्टर को जानकारी दी, मौके पर पहुंची वन स्टाफ सेंटर की टीम ने बच्ची को इलाज के लिए लोकबंधु हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, DCP मध्य अशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गुरूवार को आलमबाग थाने में 3 वर्षीय मासूम के साथ रेप की सूचना मिली थी, पुलिस टीम व वन स्टाप सेन्टर की मदद से बच्ची को इलाज के लिए लोकबन्धु हास्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन बच्ची की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रिफर किया गया है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमे बनाई गयी है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन