Fri 06 Nov 2026

ब्रेकिंग

मकान बेचने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी

युवाओं को वोट की ताकत समझाने पहुंचीं श्वेता मिश्रा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक आयोजित

पुलिस ने लिया संज्ञान

मकान पर कब्जे का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: सरदार पटेल की जयंती पर नगर में एकता और अखंडता का संदेश

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Oct 31, 2025
Post views : 255

नगर पालिका परिषद के संयोजन में सरदार पटेल स्मारक पर हुआ कार्यक्रम

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ बाईपास स्थित सरदार पटेल स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्नाव नगर पालिका परिषद के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने पुष्पांजलि अर्पित कर सरदार पटेल जी को नमन किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल जी ने जिस दृढ़ संकल्प, निष्ठा और दूरदृष्टि से देश को एकजुट किया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी एकता की भावना हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देती है। प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि सरदार पटेल जी ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत के अखंड मानचित्र को आकार देने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह सदा अमर रहेगा। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम, आदर्श नगर सभासद राकेश कुमार शाहू, गांधी नगर सभासद दीपक दीक्षित ‘मोनू’, सिंगरौसी सभासद शिव वरन कुशवाहा और पालिका कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन