Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: झांसी में आधी रात पुलिस ने हटाई अंबेडकर मूर्ति, गांव में माहौल तनावपूर्ण, 39 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, Apr 13, 2025
Post views : 154

झांसी में आधी रात पुलिस ने हटाई अंबेडकर मूर्ति, गांव में माहौल तनावपूर्ण, 39 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज!

  उत्तर प्रदेश झांसी : जनपद झांसी में 24 घंटे के अंदर दो स्थानों पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पुलिस को मौके पर आकर हालात को कंट्रोल करना पड़ा पहली घटना जिले के जरवो की है जहां दो दिन पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई जिसको शनिवार की देर रात को पुलिस ने बल पूर्वक हटवा दिया जिससे इलाके के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है, पुलिस के अनुसार बिना की सूचना और अनुमति के मूर्ति लगाई गई थी इसलिए मूर्ति को हटवाया गया है इलाके में माहौल नियंत्रण में है और ग्रामीणों के रोष को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है वहीं दूसरी घटना गढ़िया गांव की है जहां जमीन मालकिन की इजाजत के बिना अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी महिला के विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से हटाया आपको बता दें कि जिले के बरुआ सागर थाना क्षेत्र के ग्राम जरवो में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब ग्रामीणों की ओर से दो दिन पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्थापित की प्रतिमा को पुलिस ने देर रात पहुंचकर हटवा दिया अंबेडकर को मानने वाले ग्रामीणों का कहना है कि मूर्ति को बिना किसी पूर्व सूचना के रात के अंधेरे में हटाया गया उनका आरोप था कि ये न सिर्फ स्थानीय भावनाओं के खिलाफ है, बल्कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के प्रति अनादर भी है जिसके चलते सभी में काफी आक्रोश है बरुआसागर थाना प्रभारी शिवजीत सिंह ने बताया कि गांव के लोगों की ओर से गांव में बिना किसी को सूचना दिए और बिना अनुमति के रातों रात मूर्ति स्थापित की गई थी माहौल खराब न हो इस कारण से मौके पर पहुंचकर सम्मान सहित मूर्ति को हटवाया गया ग्रामीणों की ओर से भीड़ इकट्ठा करने पर स्थिति काबू करने के लिए पुलिस फोर्स को बुलाया गया अभी इलाके में शांति का माहौल है एहतियातन कुछ पुलिस फोर्स को मौके पर लगाया गया है मामले में शामिल गांव के 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है, वहीं दूसरी घटना झांसी के ही प्रेमनगर थाना इलाके के गढ़िया गांव में भी अंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर विवाद हो गया ग्रामीणों की ओर से जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जा रही थी उस जमीन पर एक महिला ने अपना दावा करते हुए विरोध कर दिया मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनने लगी तो महिला ने पुलिस को सूचना दी प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि लेखपाल से जमीन के कागजात की जांच कराई गई तो महिला निनियां पत्नी दल्लूराम की ही निकली ग्रामीणों को मूर्ति लगाने से मना कर दिया गया है. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है महिला की शिकायत पर गांव के दर्जन भर लोगों को पाबंद किया गया है जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोतवाली थाने शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की जिसमें ये सामने आई कि मूर्ति के सामने मोमोज का ठेला लगता है जहां से चटनी के पैकेट को किसी बंदर ने उठाकर अंबेडकर की मूर्ति के आसपास फैला दिया था मूर्ति की सफाई कर दी गई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन