Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: नवाबगंज सीएचसी में बंद पंखों से तड़पते मरीज, तीमारदारों की फरियाद पर पहुंची पुलिस

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Oct 22, 2025
Post views : 134

बिजली थी, फिर भी पंखे बंद, स्टाफ ने नहीं ली सुध

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को महिला वार्ड में बदइंतजामी का नज़ारा देखने को मिला। घंटों से पंखे बंद पड़े थे और गर्मी में प्रसूताएं व नवजात बेहाल थे। बिजली मौजूद होने के बावजूद स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया।वार्ड में भर्ती महिलाओं ने बताया कि पंखे या तो खराब पड़े थे या जानबूझकर चालू नहीं किए गए। उमस और मच्छरों से नवजातों की हालत तक बिगड़ने लगी। कई बार कहने के बाद भी जब किसी ने सुनवाई नहीं की, तो एक मरीज के परिजन ने मजबूर होकर 112 पर फोन किया।

जिम्मेदारों की नींद तब टूटी जब पहुंची पुलिस

कुछ ही देर में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जांच के बाद अधिकारियों से बात की गई। तब जाकर पंखे चालू करवाए गए और प्रसूताओं को राहत मिली।

पुलिस के पहुंचते ही भाग-दौड़ में जुटे कर्मचारी

पुलिस के सामने स्टाफ सफाई देने लगा कि बिजली की दिक्कत थी, जबकि वार्ड में बिजली की सप्लाई ठीक थी। लोगों ने कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही अब हद पार कर चुकी है।

[video width="478" height="850" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251022-WA0099.mp4"][/video]

अस्पताल की बदइंतजामी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जहां मरीजों को राहत मिलनी चाहिए, वहां पुलिस बुलाने की नौबत क्यों आ गई। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिम्मेदारों की नजर केवल दिखावे पर रहती है, जमीनी व्यवस्था पर नहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन