Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: रायबरेली में अस्थि विसर्जन करने गए तीन लोग गंगा में डूबे, दो की मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 25, 2025
Post views : 151

रायबरेली में अस्थि विसर्जन करने गए तीन लोग गंगा में डूबे, दो की मौत!

    उत्तर प्रदेश रायबरेली : दरअसल जनपद में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां डलमऊ इलाके के गंगा घाट पर अस्थि विसर्जन करने आए 4 लोग गंगा में डूब गए, गोताखोरों ने इसमें से एक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि एक किशोर व दो अन्य की मौत हो गई है, जान गंवाने वाले सभी अमेठी के जगदीशपुर निवासी हैं, इधर, सूचना पाकर मौके पर co और SDM पहुच गए, बचाए गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सीएम योगी ने इस दुखद हादसे पर संवेदना जताई है, बताया जा रहा है कि जगदीशपुर निवासी रामकिशोर की मृत्यु हो गई थी, अंतिम संस्कार के बाद परिजन रायबरेली अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचे थे, परिवार के नौ लोगों को लेकर छोटू नाम का पंडा नदी के उस पार फतेहपुर की सीमा में स्नान कराने ले गया था, वहीं पर स्नान के लिए बालचंद, चंद्रकुमार, विधिचंद्र और आर्यांश नदी में उतर गए थे, इसी दौरान 12 वर्षीय आर्यांश नदी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीन लोग आगे बढ़े, लेकिन वह खुद भी डूबने लगे, चारों को डूबता देखकर वहां मौजूद स्थानीय गोतखोर उन्हें बचाने में लग गए, हालांकि, तब तक देर हो चुकी थी, गोताखोरों ने विधिचंद्र को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन किशोर आर्यांश, बालचंद (40) और चंद्रकुमार (60) डूब गए, बाद में इनके शव ही निकाले जा सके कुछ ही देर में इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, SDM और सीओ ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बचाए गए विधिचंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उन्हें समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है, इधर, इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन