Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

ढोल-नगाड़ों के साथ गंगा घाट पहुंचे श्रद्धालु

बकाया कर जमा कराने में उन्नाव पालिका को मिली रफ्तार

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: शहर के विकास कार्यों में दो नई सड़कों का हुआ लोकार्पण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 164

लोकार्पण कार्यक्रम में सभासदों और क्षेत्रवासियों की रही बड़ी भागीदारी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

उन्नाव। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने सोमवार को वार्ड संख्या 20 तालिब सराय और वार्ड संख्या 32 गद्दियाना में इंटरलॉकिंग सड़कों का शुभारंभ किया।

वार्ड संख्या 20 तालिब सराय के सभासद फ़हद सिद्दीकी के आग्रह पर, मोहम्मद इस्माइल के घर वाली गली से लेकर करबला होते हुए शफ़ीक़ अहमद के घर तक नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। वहीं वार्ड संख्या 30 गद्दियाना में सभासद मेराजुद्दीन के विशेष आग्रह पर धवन रोड मार्केट को जोड़ने वाली हक प्लाजा से बिलाल बांस-बल्ली की दुकान तक बनी सड़क का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर तालिब सराय के सभासद फ़हद सिद्दीकी, गद्दियाना सभासद मेराजुद्दीन, गांधी नगर सभासद दीपक दीक्षित मोनू, सुनील तिवारी, कुलदीप चौहान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार काम कर रही है। जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभासदों के सहयोग और जनता के समर्थन से शहर का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन