Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

जल निकासी भी होगी बेहतर

डिवाइडर खोदकर खड़े किए होर्डिंग पोल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

: बेकाबू ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंदा, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत!

THE LUCKNOW TIMES

Sat, Apr 5, 2025
Post views : 143

बेकाबू ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे एक ही परिवार के 5 लोगों को रौंदा, 3 बच्चों की दर्दनाक मौत!

    उत्तर प्रदेश गाजीपुर : दरअसल गाजीपुर जिले में बेकाबू ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे 3 बच्चों समेत मां को भी रौंद दिया, हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि मां समेत 2 बच्चे घायल हो गए जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया गया है, घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जाम लगा दिया पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया डोम जाति की संतरा देवी गहमर थाना क्षेत्र में मां कामाख्या देवी मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रहती हैं झोपड़ी नेशनल हाईवे 124 के किनारे ही है शुक्रवार की देर रात वह अपने 3 बच्चों ज्वाला (2), कबूतरी (5) और सपना (7) के साथ सो रही थी इस दौरान एक बेकाबू ट्रेलर झोपड़ी में घुस गया, और पूरे परिवार को रौंद डाला हादसे के बाद चालक ट्रेलर समेत फरार हो गया चीख-पुकार सुनकर राहगीरों समेत आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हालांकि तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी पुलिस ने संतरा देवी और घायल एक और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने पीछा कर ट्रेलर और उसके चालक को पकड़ लिया पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जाम लगा दिया यह रास्ता बिहार जाता है इससे कुछ देर तक वाहनों की कतार लग गई जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए लोगों को समझाकर जाम खुलवाया वहीं स्थानीय लोगों ने घटना पर अफसोस जाहिर किया है उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है इसके अलावा आरोपी ट्रेलर चालक पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है थानाध्यक्ष गहमर अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना में 3 बच्चों की मौत हुई है!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन