भाजपा के शासन में प्रदेश से गुंडाराज समाप्त हुआ है,कानून व्यवस्था मजबू : भाजपा के शासन में प्रदेश से गुंडाराज समाप्त हुआ है,कानून व्यवस्था मजबूत हुई है ।मोहित बेनीवाल ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
आसिम अज़ीज़
Fri, Sep 25, 2026
भाजपा के शासन में प्रदेश से गुंडाराज समाप्त हुआ है,कानून व्यवस्था मजबूत हुई है ।मोहित बेनीवाल
ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद तथा रामपुर के नवनियुक्त जिला प्रभारी मोहित बेनीवाल के जिला प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार रामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोसी पुल स्थित नेशनल हाईवे पर उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
रामपुर पहुंचने के बाद मोहित बेनीवाल ने अंबेडकर पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण के बाद भाजपा कार्यालय, राम विहार में जिला संगठन की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने की। बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी मोहित बेनीवाल का जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर एनडीए गठबंधन पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगा। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ संगठन के कार्य में जुटना होगा।
उन्होंने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर सभी जातियों का नेतृत्व भाजपा के पास है। असली पीडीए की बात करें तो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम भारतीय जनता पार्टी करती है। भाजपा का संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।
बेनीवाल ने कहा कि व्यक्ति से ऊपर उठकर संगठन के लिए काम करना होगा। भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक समान हैं। संगठन किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और विचारधारा से चलता है।
उन्होंने कहा कि संगठन मेरिट के आधार पर चलना चाहिए। मेरे लिए सभी कार्यकर्ता एक समान हैं और मैं केवल कमल के निशान को मानता हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत अपेक्षाओं से ऊपर उठकर पार्टी और संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश से गुंडाराज समाप्त हुआ है। कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने प्रभावी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार एक लाख युवाओं को नौकरी देने की दिशा में कार्य कर रही है।
राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि मोहित बेनीवाल जी के रामपुर जिला प्रभारी बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में रामपुर का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि रामपुर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित है। नवनियुक्त जिला प्रभारी मोहित बेनीवाल के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करेगा।
Tags :
Rampur news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन