विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर विनोद अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल : यस एक्सीलेंस अवार्ड से 18 हस्तियां सम्मानित, डीएम और एसएसपी रहे मौजूद
आलम वारसी 2
Sun, Jun 14, 2026
मुरादाबाद। यस एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (यस) के तत्वावधान में शनिवार रात होटल हॉलीडे रीजेंसी में आयोजित भव्य समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शहर की 18 हस्तियों को ‘यस एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
समारोह में जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मुख्य अतिथि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता, ईपीसीएच के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार, ईपीसीएच चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना तथा सोर्सिंग प्रोफेशनल्स एलायंस (एसपीए) के चेयरमैन अमूल मेहरोत्रा मौजूद रहे।
यस के चेयरमैन जेपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि सम्मान का उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचान देना और समाजसेवा के लिए प्रेरित करना है।
इन क्षेत्रों की हस्तियों को मिला सम्मान
समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, शिल्पकला, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 18 हस्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित हस्तियां: शिखा गुप्ता (समाजसेवा), स्नेहलता अग्रवाल (शिक्षा), ज्योति गुप्ता (शिक्षा), डॉ. जगदीश प्रसाद कोठारी (अध्यात्म), बाबूराम यादव (शिल्पकला), डॉ. अनुराग मेहरोत्रा (चिकित्सा), डॉ. दिशांतर गोयल (चिकित्सा), अनिल सिंघल (शिक्षा), राजीव कोठीवाल (व्यावसायिक शिक्षा), किशनलाल ढल (उद्योग), अभिषेक अग्रवाल (नव उत्पाद विकास), राकेश आहूजा व मनोज आहूजा (आतिथ्य), महेश चंद्र अग्रवाल (आतिथ्य), नजमुल इस्लाम (कारीगर कल्याण), विपिन गुप्ता (पर्यावरण संरक्षण), मनहर समीर (नवाचार विकास), गुरविंदर सिंह (नेत्रदान) तथा हिमांशु व आकाश कुमार (फिटनेस)।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने प्रतिभाओं के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उज्जवल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
Tags :
विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर विनोद अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन