Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। बारह दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आठ जोड़ी बै

गौवंशों से फसल सुरक्षा को लगाए गए तारों में उतारा था करंट

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मुरादाबाद पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, : डिप्टी सीएम ने किया पौधारोपण और प्रदर्शनी का निरीक्षण

आलम वारसी 2

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 158

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मुरादाबाद पहुंचे। सदर ब्लॉक परिसर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सरकारी प्रदर्शनियों का लिया जायजा

इसके बाद डिप्टी सीएम ने सदर ब्लॉक परिसर में लगी विभिन्न विभागों की सरकारी प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में समूह, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग, ग्राम विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग तथा कृषि विभाग समेत कई विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया था।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

डीएम-एसएसपी रहे मौजूद

इस दौरान जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वीवीआईपी दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Tags :

डिप्टी सीएम ने किया पौधारोपण और प्रदर्शनी का निरीक्षण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन