Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। बारह दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आठ जोड़ी बै

गौवंशों से फसल सुरक्षा को लगाए गए तारों में उतारा था करंट

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

12 वर्ष की उपलब्धियों पर हुई चर्चा, : मोती महल में प्रबुद्धजन संवाद: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी व मेयर विनोद अग्रवाल रहे मौजूद

आलम वारसी 2

Tue, Jun 16, 2026
Post views : 131

मुरादाबाद। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रामगंगा विहार स्थित मोती महल में मंगलवार को प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

संवाद कार्यक्रम में नगर के शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प ने भारत के विकास को नई गति दी है।

मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से मुरादाबाद का भी तेजी से विकास हुआ है। शहर में आधारभूत ढांचे से लेकर स्वच्छता तक हर क्षेत्र में बदलाव दिख रहा है।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन जनजागरण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tags :

12 वर्ष की उपलब्धियों पर हुई चर्चा,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन