डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद पहुंचे, : भदासना एयरपोर्ट पर महापौर ने किया जोरदार स्वागत*
आलम वारसी 2
Sun, Jun 14, 2026
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे। मुंडापांडे स्थित भदासना एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
महापौर-विधायक रहे मौजूद
इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों व संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
उपमुख्यमंत्री अपराह्न 3 बजे सर्किट हाउस सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। यह प्रेस वार्ता केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों पर चर्चा होगी।
वृक्षारोपण और जनकल्याण शिविर में लेंगे हिस्सा
डिप्टी सीएम मुरादाबाद ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करेंगे। साथ ही जनकल्याण शिविर का उद्घाटन कर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में वे वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुनेंगे।
अधिकारियों संग समीक्षा बैठक
दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं, अधोसंरचना विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह रहा। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों तक स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह दौरा अहम है।
Tags :
भदासना एयरपोर्ट पर महापौर ने किया जोरदार स्वागत*
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन