Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

प्रथम चरण में राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। बारह दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं आठ जोड़ी बै

गौवंशों से फसल सुरक्षा को लगाए गए तारों में उतारा था करंट

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

वाल्मीकि समाज के युवाओं पर झूठे मुकदमे का आरोप, : राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत ने की ईओ की संपत्ति व भ्रष्टाचार की जांच की मांग

आलम वारसी 2

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 221

मुरादाबाद। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत के मंडल अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडल आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर बिजनौर जिले के नहटौर कस्बे में वाल्मीकि समाज के युवाओं पर दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नहटौर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने व्यक्तिगत द्वेष के चलते वाल्मीकि समाज के युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। संगठन का कहना है कि नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संवैधानिक तरीके से हड़ताल कर रहे थे। हड़ताल का नेतृत्व राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत के नगर अध्यक्ष अर्जुन वाल्मीकि कर रहे थे।

भ्रष्टाचार उजागर करने पर कार्रवाई का आरोप

ज्ञापन के माध्यम से मंडल अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने कहा कि अर्जुन वाल्मीकि नगर पालिका में ईओ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार व धांधली का पर्दाफाश कर रहे थे। इससे कई लोगों के भ्रष्टाचार की पोल खुलने का डर था। इसी के चलते षड्यंत्र के तहत ईओ ने पुलिस को मनगढ़ंत कहानी बताकर बिना साक्ष्य के अर्जुन व अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने अर्जुन को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

निष्पक्ष जांच की मांग

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत ने आरोप लगाया कि बिना जांच के एकपक्षीय कार्रवाई कर गरीब दलित समाज के युवाओं पर झूठे मुकदमे लिखना दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र की हत्या है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।

संगठन ने मंडल आयुक्त से मांग की है कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही नगर पालिका परिषद के ईओ की संपत्ति और उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच हो। ज्ञापन में अर्जुन वाल्मीकि को तुरंत रिहा करने की भी मांग की गई है।

प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, अनिल उर्फ सोनी, हनी राजू शुभम बंटी अशीष संजीव कुमार संजय अनिल राव राहुल मार्शल राम अवतार राणा राहुल सेवक के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत ने की ईओ की संपत्ति व भ्रष्टाचार की जांच की मांग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन